
जिला संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी।
महराजगंज:- महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा खास गांव में फर्जी आधार कार्ड बनाने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से कई सारे मशीन और दस्तावेज भी बरामद किया है। इससे ये पता चलता है की आरोपी बड़े पैमाने पर यह नेटवर्क चला रहा था। साइबर थाना प्रभारी से ये पता चला है कि साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के आधार पर डोमा गांव के मुशहर बस्ती में एक व्यक्ति मोती रकम ले कर फर्जी आधार कार्ड और प्रमाण पत्र बनाता है।
ये सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर छपा मारा छापेमारी के दौरान राजू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति के पास से दो लैपटॉप, 2 प्रिंटर, रबर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, मोबाइल, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और नगदी रुपए आदि बरामद किया गया। पूछताछ से पता चला है कि राजू कुमार निवासी डोमा थाना निचलौल ऑनलाइन धोखा धडी कर रहा था। आरोपी को शनिवार के न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।



