गोरखपुर संवाददाता अंगद प्रजापति की रिपोर्ट
अति पिछड़े व वंचित समाज के लोगों को होना होगा एकजुट: चुन्नीलाल
गोरखपुर। राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के तत्वधान में रविवार को खजांची चौक स्थित साहू धर्मशाला में पिछड़े व अतिपिछड़े वर्ग, एससी एसटी माइनॉरिटी एवं दबे कुचले शोषित वर्गों की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में अति पिछड़े व वंचित समाज के लोगों पर आयोजक मंडल ने विस्तृत रूप से चर्चा की और उनके सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक हिस्सेदारी पर अपने विचार रखें।
मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया, पूर्व परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल प्रजापति तथा श्रीकांत गुप्त साहू ने अपने वक्तव्यों से लोगों को सामाजिक कुरीतियो से अवगत कराते हुए लोगों में राजनीतिक हिस्सेदारी पर ऊर्जा भरने का कार्य किये।
मुख्य वक्ता चुन्नीलाल प्रजापति ने कहा कि अति पिछड़े शोषित वंचित वर्गों के साथ मौजूदा समय में अत्याचार हत्या लूट जैसी तमाम घटनाएं हो रही है जिनको न्याय नहीं मिल पा रहा है। यह समाज निश्चित रूप से आने वाले समय में अपना हक व हिस्सा लेने का कार्य करेगी।
बैठक में आयोजक मंडल रामनारायण गुप्ता, संजय गुप्ता, परमानंद गुप्ता ने भी लोगों को जागरूक करते हुए 2027 के मिशन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूप रणनीति बनाई और संगठन के बिस्तर पर भी कार्य करने की बात कहीं।
बैठक में राजीव कश्यप,पारस नाथ गुप्ता, राजेश राजभर संजय राजभर, रामप्रीत राजभर मोनू शर्मा कौशल शर्मा निधि शर्मा मोहन निषाद किरन निषाद पप्पू चौहान रमेशचंद्र मोहम्मद नसीम मोहम्मद शाहजहां श्री राम चौधरी विनय प्रधान राधेश्याम प्रजापति राजेन्द्र चक्रधारी अविनाश प्रजापति धर्मेंद्र प्रजापति श्याम बिहारी प्रजापति नागेन्द्र प्रजापति राजेश प्रजापति शिव पूजन प्रजापति उमेश प्रजापति केदार नाथ प्रजापति राजेश्वर प्रजापति कौशल प्रजापति अजय कुमार प्रजापति हरिओम प्रजापति राज कुमार प्रजापति रमेश प्रजापति समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



