खड्डा संवाददाता की रिपोर्ट

खड्डा/कुशीनगर: नगर पंचायत खड्डा के महाराणा प्रताप चौराहे के निकट अवैध रूप से हो रहे पेट्रोल पंप निर्माण कार्य को खड्डा पुलिस ने न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद रोक दिया। पडरौना निवासी वैभव प्रताप मल्ल ने बताया कि खड्डा कला में गाटा संख्या 1223 जो पुराना गाटा संख्या 728 है,वह भूमि मेरी है,पूर्व में मीना देवी पत्नी रामनारायण द्वारा कूट रचित दस्तावेज लगाकर अपना नाम दर्ज करा लिया गया था जिसके विषय में न्यायालय चकबंदी में वाद चल रहा है, इसी दौरान मीना देवी के पुत्र विवेक द्वारा उक्त भूमि पर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इस प्रकरण को माननीय न्यायालय द्वारा संज्ञान में लेते हुए स्थगन आदेश जारी किया गया है, जिससे बाद आज स्थानीय पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक!



