पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
निशुल्क परामर्श उपलब्ध 9919242815
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- दशमी 10:26:15, पश्चात- एकादशी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 31 श्रावण गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 12:51:52, पश्चात-मूल,
योग- वैधृति 14:57:19, पश्चात-विष्कुंभ,
करण- गर 10:26:15, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- कर्क राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक 12:51:52, पश्चात-धनु राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 05:51:41,
सूर्यास्त- 18:58:54,
दिन काल- 13:07:13,
रात्री काल- 10:53:18,
चंद्रोदय- 15:33:01,
चंद्रास्त- 25:38:55*,
राहू काल- 14:04-15:42 अशुभ,
यम घंटा- 05:52-07:30 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:52 शुभ,
प्रदोष- 18:59-21:11 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिक-शूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है। एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। शरीर एवं धन की हानि होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप मित्रों के साथ एंजॉय करेंगे।आपका दिन घर के कामों की व्यस्तता में रह सकता है। बच्चों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। दिन खर्चों भरा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन आराम करने का है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी अच्छे रोजगार के अवसर मिलने के योग नहीं बन पा रहे हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको घर की साफ सफाई में बिताना पड़ सकता है। पहाड़ों की यात्रा करने के शौकीन लोगों को यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। संतान की कामना करने वाले संपत्तियों के जीवन में बदलाव आएगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन बहुत ही बेहतरीन दिखाई दे रहा है। आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। आपको किसी से कार्य हेतु सहयोग प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी गुरु के कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिल सकता है। अचानक घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता प्राप्त करने का है, गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी संघर्ष करना पड़ सकता है। दिन कोई विशेष समाचार नहीं दे रहा है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन बहुत ही सौभाग्यशाली हो सकता है। दोपहर से पहले चिंता का सामना करना पड़ सकता है किंतु दोपहर बाद का समय आपके लिए मनोरंजन का होगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन का हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ भोजन बाहर करने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए संबंधी के माध्यम से रोजगार प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन नए अवसर लेकर आया है। जीवन में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। जिन कार्यों के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। वह कार्य पूरे होते दिखाई देंगे। यदि किसी से पैसा उधार लिया था तो उसके आने का योग बन रहा है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट ना करें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ लेकर आया है। निरंतर मेहनत करते रहें सफलता अभी दूर है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए संघर्ष भरा समय चल रहा है। किसी के सहयोग से रास्ते खुल सकते हैं परंतु दिन कोई महत्वपूर्ण लाभ देता दिखाई नहीं दे रहा है।शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन जीवन में महत्वपूर्ण दिन हो सकता है। आपको सभी संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। परंतु किसी से की गई आशा निराशा में बदल सकती है। किसी कार्य के पूरा न होने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है या जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान की कामना कर रहे दंपतियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए एकाग्रता बनाए रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो तो दिख रहे हैं। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – चॉकलेटी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन सट्टा साफ करने का बना हुआ है। जिनके घर परिवार में किसी प्रकार का विवाद चल रहा था, आपकी बुद्धिमत्ता से सभी विवाद समाप्त होंगे। रिश्तेदारों में चल रहे द्वंद शांत रहेंगे। पड़ोसियों से हुए विवाद सुलझ जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मुकदमों में भी सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हिंदी में बेहतरीन है। किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरिया है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन बहुत शुभ है। आपके अनुसार निर्णय आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके रुके हुए कार्यों में गति मिलने से आपके मन को शांति करते हुए जानकारी को पूरा होने की प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे उनके पूरा होने की संभावना है। जो विद्यार्थी उच्च विद्या प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए रास्ते खुलते दिख रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए विदेश जाने का अच्छा असर है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गहरा लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको आशा की नई किरण दिखाई देगी। आपके कार्यों में गति आना संभव है। जो लोग घर बदलने का सोच रहे थे उनके विचार पूरे होते दिख रहे हैं। यदि आप नया वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो दिन आपके लिए शुभ है। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ फल लेकर आया है। आपके मन की एकाग्रता आपको परीक्षाओं में सफलता प्रदान करेगी। रोजगार की तलाश करने की युवाओं के लिए अभी संघर्ष करने का समय है परंतु आपके लिए सफलता निश्चित रूप से बन रही है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपको सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी काम की प्रतीक्षा कर रहे थे तो वह कार्य सुचारू रूप से पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। आप लोगों के मन में अपने लिए जगह बना लेंगे, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। जो युवा प्रेम विवाह करने का विचार बना रहे थे उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ है परीक्षाओं में सफलता मनोबल की वृद्धि करेगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को घर से दूर उत्तर दिशा में रोजगार प्राप्ति के अवसर ढूँढ़ने चाहिए उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – ग्रे है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए कष्टों भरा हो सकता है। पार्टनरशिप में चल रहे कार्यों में समस्या आ सकती है। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। दिन संघर्ष करने का है हो सकता है। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का अवसर मिले। वाहन सावधानी से चलाएं। चालान काटने का वजह बना हुआ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बन रहा है। परिश्रम जारी रखें गुरुजनों का आशीर्वाद लें सफलता निश्चित है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को घर से पूर्व दिशा में जाकर प्रयास करने पर सफलता मिलने के योग बनेंगे। शाम होते मन में निराश हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपका सामान्य बना हुआ है। आपके लग्न में राहु का गोचर आपके मन को भ्रमित किए हुए है। महत्वपूर्ण निर्णय किसी के सहयोग से ही लें। जीवन में कुछ कर दिखाने का दिन है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे। उन्हें उसे बीमारी से निजात मिलेगी। संतान की कामना कर रहे थे दंपतियों के लिए दिन मिला-जुला है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य से बेहतर दिख रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन सफलता लेकर आया है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



