पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
निशुल्क परामर्श उपलब्ध 9919242815
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- एकादशी 09:39:09, पश्चात- द्वादशी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 1 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- मूल 12:42:16, पश्चात-पूर्वाषाढ़ा,
योग- विष्कुंभ 13:10:22, पश्चात-प्रीति,
करण- विष्टिभद्र 09:39:09, पश्चात-बव,
सूर्य- कर्क 19:42:39, पश्चात-सिंह राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 05:52:13,
सूर्यास्त- 18:57:57,
दिन काल- 13:05:44,
रात्री काल- 10:54:47,
चंद्रोदय- 16:31:53,
चंद्रास्त- 26:41:57,
राहू काल- 10:47-12:25 अशुभ,
यम घंटा- 15:42-17:20 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:51 शुभ,
प्रदोष- 18:58-21:10 तक,
गंड मूल- 05:52-12:43 अशुभ,
दिक-शूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। शरीर एवं धन की हानि होती है। द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निशिद्ध है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए करियर को सफल और सार्थक बनाने के लिए सही ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान देना होगा। परिवार में किसी भी खराब स्थिति से बचने की आवश्यकता है। रुपए का निवेश बड़ी ही सावधानी से करें क्योंकि कोई चालाक व्यक्ति अपने फायदे के लिए गलत जगह निवेश करवा सकता है। आपको अपने व्यस्त समय में से अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बात अवश्य कर लें नहीं तो रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। अपने रोग के बारे में ज्यादा गूगल पर न खोजें नहींं तो आप मानसिक रूप से परेशान हो जायेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सफेद है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी को आसानी से संभालने के लिए आपको अपने नेतृत्व क्षमता और अर्जित ज्ञान की आवश्यकता पड़ेगी। आपको अपने पिता और भाई के व्यवहार से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समय पर कर्ज चुका न पाने के कारण आपको मानसिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। आपको उचित समय पर अपनी बात कह देनी चाहिए नहीं तो प्रेम में सफलता नहींं मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए खुद को घृणा की भावना से दूर रखें। लॉन्ग टर्म का निवेश आपको ज्यादा फायदा कराएगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – इंडिगो है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए नए सेल्स पर्सन को नौकरी पर रखना पड़ेगा। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों का प्रदर्शन खुशी का कारण बनेगा। नई प्रॉपर्टी डीलिंग के होने की प्रबल संभावना है जिससे धन के आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रेमी जनों के लिए प्यार भरा दिन रहने वाला है। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में प्रयोग प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। अपना दृष्टिकोण बदलने और चीजों को प्राथमिकता देने से आपको सब कुछ व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कार्यस्थल पर आपके सकारात्मक व्यवहार के कारण आपकी योजनाओं का सहयोगियों के द्वारा पूर्ण समर्थन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। आपका बचत करने का तरीका सही न होने के कारण आर्थिक हानि देगा। किसी से प्यार करना बहुत कठिन होता है क्योंकि बहुत कुछ सुनना भी पड़ेगा। आपमें दूसरों के कष्टों को कम करने का विशेष गुण है। आपको लालची और दुर्भावनापूर्ण दोस्तों से दूर रहना चाहिए क्योंकि ये आपका नुकसान ही करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हल्का गुलाबी है।
☀️ सिंह राशि :- आज सिंह का दिन सॉफ्टवेयर विकास में लगे लोगों के लिए जॉब में अच्छे परिवर्तन होने के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक विवाद में पुलिस के पास न जाएं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में फ्यूचर स्टॉक में निवेश करने का शुभ दिन है जिसकी कीमत बढ़ेगी। आपको किसी के इमोशन के साथ नहीं खेलना चाहिए क्योंकि आपको प्रेम नहीं है तो बता दीजिए किसी का दिल मत तोड़ो। आपको कमर दर्द में राहत मिलेगी। आपका अत्यधिक विकसित अंतर्ज्ञान सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरिया है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अपने कर्मचारियों को अनुशासन में रखने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को संभालने में कठिनाई होगी। आपका अनावश्यक तर्क-वितर्क आपके परिवार के शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर सकता है। अपने परिवार की खातिर खुद को शांत रखना बेहतर है। आपका कोई गलत जगह निवेश हो गया था वो मैनेज होगा और आपका आर्थिक नुकसान जो हुआ था वो मिलेगा। आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं। आपके लेखन की कला को लोगों के द्वारा प्रशंसा मिलेगी। फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा लाइक्स और कमेंट के माध्यम से ऐसा होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गहरा हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन अपने ज्ञान और स्किल को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे। बच्चों के साथ रहने और ज्ञानवर्धक बहस से करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। आप कर्ज लेने का विचार कर रहे हैं क्योंकि व्यापार में वृद्धि के लिए धन का निवेश करना पड़ेगा। आपका प्यार भरा स्वभाव आपके पार्टनर की खुशी को कई गुना बढ़ाने में सहयोग करेगा। मोतियाबिंद के मरीजों को प्रदूषण और सूरज की रोशनी के अधिक संपर्क से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। विचारों को प्रेम और मनोरंजन की ओर मोड़ने से अत्यधिक लाभ होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हल्का ग्रे है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको अपने कार्य एकाग्रता के साथ करने से निश्चित सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करना न भूलें। आपका ईएमआई या कोई चेक बाउंस हो जायेगा। अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के कारण ऐसा होगा। आपका निवेश अच्छा रिटर्न देगा लेकिन अभी आप बेचें नहीं इसकी कीमत अभी और बढ़ेगी। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके परिवार की तरफ से अड़चन आयेगी। मानसिक तनाव से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। आपसे उन लोगों की मुलाकात होगी जिससे अभी तक आपके अच्छे संबंध नहीं थे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्णय लेने की जिम्मेदारी मिलेगी। आपका घर खुशियों की गूंज से गूंज उठेगा। आपको आर्थिक बाधाएं दूर करने में सफलता मिलेगी। आपका प्रेम सच्चा है लेकिन आप साबित नहीं कर पाएंगे, ऐसी स्थिति बन गई है। आपको अपने मित्र के द्वारा किसी बात की जानकारी होगी जो लंबे समय से आपको पता नहीं थी। आपकी यात्रा किसी ऐसे स्थान पर होगी जहां आपको ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेंगे। आप स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – ऑरेंज है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे क्योंकि नए प्रोडक्ट के बारे में उन्हें जानकारी नहींं है। पत्नी के साथ आपका व्यवहार अच्छा नहींं चल रहा है। अतिरिक्त बोझ से बचने के लिए खर्चों को निर्धारित बजट के भीतर रखें। अपनी प्रेमिका को संदेश देते समय आपको बहुत ही चतुराई से काम लेना होगा। भावनात्मक परेशानियों से निपटने के लिए खुद को प्रसन्न रखें। वादे करने से पहले दो बार सोचें, खासकर करीबी दोस्तों से। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लेमन है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपके कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम लाने के लिए आपको कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। सुनिश्चित करें कि आप अपने परिवार के सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब न होने दें। कोई संदेहास्पद वित्तीय सौदा करने से खुद को रोकें। आप अपने प्रेम संबंध को चलाने के लिए काफी त्याग कर रहे हैं। त्वचा संबंधी समस्याएं आपको थोड़ी परेशान कर सकती हैं। आप जो कुछ भी करते हैं या कहते हैं, उसमें आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – आसमानी नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके कार्यस्थल पर सफलता के लिए सैद्धांतिक ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार के सदस्यों के बारे में अनावश्यक चिंता आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए मजबूर कर सकती है। वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार के लिए कड़े कदम उठाने से न डरें। आपको अपने प्रेम संबंध को आगे जारी रखने में कठिनाई हो सकती है। आपको लीवर संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा। किसी भी तरह से दूसरों की मदद करने की इच्छा आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भगवा है।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



