उप संपादक अवधेश पाण्डेय की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत में डोर टू डोर हो कूड़ा कलेक्शन व शेष धनराशि का हो उचित व्यय – हिमांशु शेखर ठाकुर
गोरखपुर -आज दिनांक 13-5- 2025 को उप निदेशक पंचायती राज गोरखपुर मंडल गोरखपुर ने अपने कार्यालय में एसएलडब्लूएम में चयनित व अच्छे कार्य करने वाली ग्राम पंचायत के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक किया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शत प्रतिशत होना चाहिए तथा जिन ग्राम पंचायतों में धनराशि शेष बची हैं उनका उचित व्यय होना चाहिए,विशेष रूप से वर्ष 2022-23 व 2023-24 में चयनित ग्राम पंचायतों में जहां आरआरसी सेंटर बड़ा बना है वहां किचन, गार्डन, गोबर खाद का गड्ढा (जिनकी संख्या 10 से अधिक हो) बनाया जाए जिससे कि ग्राम पंचायतें अपनी आय अर्जित कर सके और भविष्य में आरआरसी सेंटर का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !



