spot_img
Homeप्रदेशकान्हा सेवा संस्थान के द्वारा पुत्रदा एकादशी के अवसर पर हरी दर्शन...

कान्हा सेवा संस्थान के द्वारा पुत्रदा एकादशी के अवसर पर हरी दर्शन हरि कीर्तन के अवसर श्री बांके बिहारी जी का झूलन उत्सव का आयोजन हुआ

गोरखपुर संवाददाता जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

गोरखपुर। कान्हा सेवा संस्थान के द्वारा पुत्रदा एकादशी के अवसर पर आर्य नगर स्थित अग्रवाल भवन में हरी दर्शन हरि कीर्तन के अवसर श्री बांके बिहारी जी का झूलन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सावन में महीने में पूरे हरियाली के साथ श्री बांके बिहारी जी का झूलन उत्सव का दर्शन किया गया और बाबा भोलेनाथ सावन के महीने में उनके ऊपर गंगा की धारा बह रही थी ऐसा लग रहा था कि हम लोग वृंदावन में आ गए हैं और झूलन उत्सव का ऐसा अलौकिक दृश्य दिखा हर भक्त भाव विभोर हो गए थे श्रीमती रीना गुप्ता जी ने भजन का ऐसा सरोवर बहाया की सभी भक्तगण झूम उठे राधे झूलना पधारो झुकी आए बदरा ,सर्वप्रथम गौरी गणेश जी की पूजा कलश स्थापना भगवान विष्णु का अभिषेक पूरे विधि विधान से हमारे संस्था के मेंबर  विवेक श्रीवास्तव  एवं  मधु श्रीवास्तव  द्वारा पूजन किया गया एक तरफ बांके बिहारी जी का झूलन उत्सव और दूसरे तरफ देवों के देव महादेव का गंग धारा से अभिषेक करते हुए  यह दृश्य भगवान भोलेनाथ बांके बिहारी जी को देख रहे हैं और बांके बिहारी जी भगवान भोलेनाथ को देख रहे थे इसी क्रम में संस्था के पूरे मेंबर्स महिला और पुरुष के लिए भी झूला झूलने का कार्यक्रम था जिसमें अपने पुराने यादगार में कजरी के गीत गाते हुए हर व्यक्ति झूले पर बैठकर बहुत ही सुंदर तरीके से झूला झूलने का परंपरा निभाया कान्हा सेवा संस्थान के संस्थापक/प्रबंधक अनुपम कुमार एवंअध्यक्ष श्रीमती स्मृति गुप्ता स्मृति गुप्ता बताया कि हम लोग धर्म के माध्यम से अपने पुराने रीति रिवाज को भूल न जाए ऐसा कार्यक्रम किया जाता है कि जिसमें पूरे परिवार से सम्मिलित होकर के अपनी इतिहास के बारे में जानते रहे और जनकल्याण एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार होता रहे इसी मौके पर 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व मनाया गया सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी अग्रवाल भवन में  हुआ कार्यक्रम में हमारे मुख्य अतिथि  पुष्पदंत जैन सत्या पांडे  प्रियंका वर्मा  नंदू मिश्रा  योगेंद्र नाथ दुबे  राकेश जयसवाल रवि खेमका जी श्री किन्नर निशा  एवं कान्हा सेवा संस्थान के सभी मात् शक्तियां एवं पुरुष भाई भी मौजूद रहे यह जानकारी हमें मीडिया प्रभारी अनुराग गुप्ता जी ने दियादीपराज कुशवाहा, राजकुमार पटवा, चंदन कुशवाहा, राजदीप दुबे, हरि ओम वर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजन वर्मा संतोष पोद्दार

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!