गोरखपुर से उप संपादक अवधेश पांडेय की रिपोर्ट
गोला/गोरखपुर। बड़हलगंज केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को लखपति बनाने का काम कर रही है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री सोमवार को बड़हलगंज ब्लाक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत अन्नप्रासन व गोदभराई कार्यक्रम मे लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सरकार ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखा दिया है और आज महिलाए उसपर चलकर तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार की योजनाए गांव गांव, घर घर पहुचा रही है। उन्होने कहा कि महिलाओ का शोषण किसी सूरत मे बर्दास्त नही किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि पीएम का महिलाओ को लखपति बनाने की योजना देश की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्र ने कहा कि पोषण माह पखवारा लगातार दो वर्ष से गोरखपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्रासन करने के साथ स्वयं सहायता समूह की दर्जनभर महिलाओ को सम्मान पत्र व समूह की महिलाओ को 1.50 करोड़ व 16.50 लाख का चेक प्रदान किया। बीडीओ घीसम प्रसाद ने अतिथियों का आभार व संचालन अखंड प्रताप शाही ने किया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, संतोषी राय, नित्यानंद मिश्र, बैरिस्टर यादव, चंदन पांडेय, दिनेश पांडेय, बसंत पासवान, सुधाकर दुबे, रमेश शाही आदि मौजूद रहे।
इसी बीच केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने करेंट से मारे गये दंपत्ति के अनाथ बच्चों से मिलकर उन्हें ढ़ाढस भी बधाया। तथा उन्होंने सरकारी सहायता के साथ साथ स्वयं भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !



