spot_img
Homeक्राइमकेवलापुर खुर्द में कार्यवाही में  लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष चौक...

केवलापुर खुर्द में कार्यवाही में  लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष चौक हुए सस्पेंड

डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में जन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर एसपी सोमेन्द्र मीना ने चौक थानाध्यक्ष रामचरण को तत्काल प्रभाव से शनिवार को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में सनसनी मच गई। एसपी ने दो टूक में कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण व विवेचना में विधिक प्रक्रियाओं के पालन में लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं है। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई जारी रहेगी।


चौक थाना क्षेत्र में जन शिकायतों व आपराधिक मामले में कार्रवाई में ढिलाई की शिकायतें आ रही थीं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में फंदे से लटकते मिले एक शव के मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्ट्रैंगुलेशन यानी गला दबाने से मौत की वजह सामने आने के बाद भी थानाध्यक्ष कार्रवाई में देरी कर रहे थे।

मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद केस दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि वर्दी की जिम्मेदारियों के निर्वहन में शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर ही कार्रवाई हुई है। इस मामले में एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि चौक थानाध्यक्ष के खिलाफ जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायतें आ रही थीं। जिनका संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

उनके खिलाफ जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। चौक के नए एसओ बनाए गए बरगदवा थानाध्यक्ष चौक थानाध्यक्ष रामचरण को निलंबित करने के बाद एसपी सोमेन्द्र मीना ने बरगदवा थानाध्यक्ष एसआई ओमप्रकाश गुप्ता को चौक थाना का नया एसओ नियुक्त किया है। भिटौली थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार को बरगदवा थाना का नया एसओ बनाया गया है। योगेन्द्र कुमार ठूठीबारी के थानाध्यक्ष रह चुके हैं।

क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!