spot_img
Homeप्रदेशगोरखपुर में शहीद अकलू तुरहा की 82वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह: स्वतंत्रता...

गोरखपुर में शहीद अकलू तुरहा की 82वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह: स्वतंत्रता संग्राम के नायक को याद किया गया

गोरखपुर संवाददाता जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

गोरखपुर।  आज तुरैहा समाज कल्याण समिति गोरखपुर के तत्वाधान में स्वतन्त्रता आन्दोलन के गुमनाम अमर शहीद अकलू तुरहा का 82 वाँ शहादत दिवस पर टाउनहाल महात्मा गाँधी प्रतिमा के पास श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया तथा मोमबत्ती जलाकर याद किया गया।

भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में महात्मा गाँधी जी के आवहन करो या मरो आन्दोलन में बिहार के मधुबनी निवासी अकलू तुरहा जी 14 अगस्त 1942 को मधुबनी के अनुमण्डल कार्यालय तथा मधुबनी थाना पर तिरंगा फहराने के लिये छात्रों का जलूस का नेतृत्व करते हुए अकलू तुरहा जी आगे बड़ रहे थे उसी बीच ब्रिटिश पुलिस ने लाठी चार्ज कर गोली चलाना शुरू कर दिया लेकिन देश की आजादी का जुनून लिये अकलू तुरहा जी जिनकी उम्र 24 वर्ष थी वह रूके नही और अंग्रेजी ब्रिटिश पुलिस का जमकर मुकाबला किये और थाने पर तिरंगा फहराने के समय पुलिस ने उन्हे गोली मार दी और वह शहीद हो गये हम सब ऐसे वीर सपूत अकलू तुरहा जी को नमन करते है जो कम उम्र में देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुती दिये हम सब उन्हे श्रद्धान्जलि अर्पित करते है।

   कार्यक्रम में मुख्य रूप से- संजय कुमार पहलवान, मुकुल आनन्द (एडवोकेट), इन्द्रजीत कुमार तुरैहा (एडवोकेट), सूरज कुमार तुरैहा, वरूण कुमार, कुलदीप कुमार, योगेश कुमार, वीरू कुमार, बेचन प्रसाद, शम्भू प्रसाद, पवन कुमार, ओंम कुमार, सुनील कुमार, लक्ष्मण कुमार, उत्तम कुमार, संतोष कुमार, कुन्दन कुमार, दिनेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!