spot_img
Homeदेश - विदेशतानसेन में कार दुर्घटना: भारतीय नागरिक की मौत

तानसेन में कार दुर्घटना: भारतीय नागरिक की मौत

भारत-नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल। पाल्पा जिला के तानसेन-रानीमहल सड़क खंड पर रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक 28 वर्षीय विकास पाठक की तानसेन नगर पालिका-1, नरनडांडा, पाल्पा जिला के तानसेन-रानीमहल सड़क खंड में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

हादसे में घायल पाठक को इलाज के लिए तानसेन स्थित मिशन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा के सूचना अधिकारी सुगंध श्रेष्ठ ने बताया कि तानसेन से रानीमहल की ओर जाते समय भारतीय नंबर प्लेट संख्या यूपी 14 डीएन 104 कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गिर गयी ।

पुलिस ने बताया कि हादसे से जुड़ी आगे की जांच जारी है ।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!