महराजगंज संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट
महराजगंज। चौक में तिरंगा यात्रा के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस का स्वागत किया गया। इस मौके पर भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।


भारत देश का यह अमृत काल तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 78वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर 100 मी० तिरंगा के साथ विशाल दिव्य एवं भव्य रैली निकाली गई जिसको विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० हरिन्द्र यादव एवं थाना अध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एनसीसी के कैडेट्स राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़ के प्रतिभाग किये। साथ ही भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई की झांकी रैली में आकर्षण का केंद्र रही। यह रैली विद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर गंभीर नाथ चौक तक गई। बच्चे हाथों में तिरंगा ले लेकर के देश की आन बान शान शौर्य और सम्मान की रक्षा के लिए भारत माता की जय नारे लगाते हुए रैली को और भी समृद्ध बना दिए।
प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिन्द्र यादव ने कहा कि हम रहे न रहे लेकिन यह देश रहे। हमारे शरीर के खून का प्रत्येक कतरा देश के लिए समर्पित है। हम जज्बा जोश और जुनून के साथ देश की सेवा करेंगे। कार्यक्रम रैली का संयोजन विनोद कुमार विमल एवं डॉ० राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया इस अवसर पर एनसीसी के लेफ्टिनेंट शेषनाथ लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जगदंबिका सिंह रामसुखी यादव तथा स्काउट गाइड के डॉ० पंकज कुमार गुप्त के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



