spot_img
Homeदेश - विदेशनेपाल में आज सुबह 6 बजे का बाढ,भूस्खलन से अबतक 100 मरे,...

नेपाल में आज सुबह 6 बजे का बाढ,भूस्खलन से अबतक 100 मरे, 67 लापता



नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
29/09/2024

काठमाण्डौ,नेपाल – बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है. 67 लोग लापता हैं और 101 लोग घायल हैं ।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषि राम तिवारी के मुताबिक, ललितपुर जिला में 20, धाडिंग जिला में 15, काठमाण्डौ जिला में 12, काभ्रे जिला में 10, मकवानपुर जिला में सात, सिंधुपालचोक जिला में छह, सोलुखुम्बु जिला में पांच, पांचथर जिला में पांच और भक्तपुर जिला में पांच लोगों की मौत हुई है ।

इसी तरह दोलखा जिला में तीन, सिंधुली जिला में दो, धनकुटा जिला में दो, महोत्तरी जिला में दो, रामेछाप जिला में एक, झापा जिला में एक, उदयपुर जिला में एक, इलम जिला में एक, सप्तरी जिला में एक और नुवाकोट जिला में एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव के लिए 9,983 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

गृह मंत्रालय के मुताबिक अब तक 3,039 लोगों को बचाया जा चुका है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!