भारत-नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
काठमाण्डौ,नेपाल। पाल्पा जिला के रैनादेवी छहरा ग्रामीण नगर पालिका-2 में स्थित सी.जी. कंपनी के अंदर कोयला पीसने वाली मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धाडिंग के त्रिपुरा सुंदरी ग्रामीण नगर पालिका निवासी 46 वर्षीय दिनेश शर्मा की मौत हो गई ।
हालांकि घटना पिछले मंगलवार की है, लेकिन मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया ।
पुलिस ने बताया कि कंपनी में कोयला पीसने की मशीन बंद थी और अंदर कोयला साफ करते वक्त मशीन अचानक चलने से मजदूर की मौत हो गई ।
पुलिस के मुताबिक घटना से जुड़ी आगे की जांच जारी है ।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !



