भारत-नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ, नेपाल। ट्रैफिक पुलिस के सामने एक मालवाहक ट्रक द्वारा एक स्कूटर चालक को टक्कर मारने के बाद भक्तपुर जिला के गठ्ठाघर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
स्थानीय लोग गुस्से में हैं और कह रहे हैं कि इस घटना में ट्रैफिक पुलिस की गलती है ।
गठ्ठाघर चौक पर ट्रैफिक जांच के दौरान रोके गए स्कूटर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
कुछ चश्मदीदों ने यह भी दावा किया है कि पहले उन्हें केवल पैरों पर टक्कर मारा था और उसके बाद उन्हें दोबारा ठक्कर मार दिया ।
गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. दोनों ने मिलकर ट्रैफिक पुलिस को खदेड़ा. प्रदर्शनकारियों ने ट्रक में भी आग लगा दी है. कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
मृतक महिला स्कूटर चालक की पहचान उजागर नहीं की गई है।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



