गोरखपुर संवाददाता अंगद प्रजापति की रिपोर्ट
गोलघर काली मंदिर से शरू हुई यात्रा,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर: श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर गोलघर काली मंदिर से माँ काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। त्रिवार्षिक पूजा की गई तथा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाकाली मंदिर समिति, गोलघर की आर से सोमवार की देर शाम शोभायात्रा शुरु हुई। सबसे आगे माँ काली के भक्तगण ढोल की थाप पर माँ का जयकारा लगाते, नृत्य करते चल रहे थे। माँ काली के रथ की अगवानी करते भक्त चल रहे थे। अधिकांश महिलाएं भजन गाते चल रहीं थी तो कई ने हाथो में आरती की थाली ले रखी थी। सबसे पीछे माँ काली की सुसज्जित प्रतिमा रथ पर विराजमान थी। रास्ते में जगह जगह श्रद्धालुओ ने पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वागत के बाद लोगों ने माँ काली की पूजा- अराधना की । गोलघर स्थित काली मंदिर मे श्रद्धालुओ ने इस अवसर पर धार, कपूर व कड़ाही चढ़ाकर माँ काली की पूजा भी की। य़ह शोभायात्रा डीह बाबा मंदिर, गोलघर से प्रारम्भ होकर धर्मशाला बाजार, सुमेर सागर, विजय चौक होते हुए पुनः काली मंदिर, गोलघर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष नगर निगम के पूर्व उपसभापति सुरेन्द्र जायसवाल, पार्षद/पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल, जगदीश जायसवाल, श्रावण सैनी, अशोक सैनी, दीपक जायसवाल, अशोक जायसवाल, मानवेंद्र जायसवाल, सतीश चंद जायसवाल, दिवाकर सैनी, दिलीप सैनी, प्रीति सैनी, अष्टू सैनी, केशव जायसवाल, रमई यादव, विनय सिंह, प्रमोद जायसवाल, मन्ना जायसवाल, रतन प्रसाद, अभय सिंह, संतोष सोनकर, संजय सोनकर, पंकज सोनकर, रोहित सोनकर, विजय चौरसिया, विशाल चौरसिया, विकास चौरसिया, विक्की कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही ।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



