spot_img
Homeदेश - विदेशरामपुर के बर्दले में स्कूटर दुर्घटना में 40 वर्षीय यम बहादुर खारू...

रामपुर के बर्दले में स्कूटर दुर्घटना में 40 वर्षीय यम बहादुर खारू की मौत

रामपुर के बर्दले में स्कूटर दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

भारत- नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल। पाल्पा जिला के रामपुर में एक स्कूटर दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। रामपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 स्थित बर्दले में सोमवार सुबह स्कूटर दुर्घटना में स्थानीय 40 वर्षीय यम बहादुर खारू की मौत हो गई। 

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय रामपुर के पुलिस निरीक्षक शालिकराम खनाल के अनुसार, खारू द्वारा संचालित स्कूटर क्रमांक लू 44 पी 2431 सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गया। सुबह 8:55 बजे कालीगंडकी कॉरिडोर के अंतर्गत बर्दले से रामपुर जाते समय स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में घायल खरू को इलाज के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!