भारत- नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
काठमाण्डौ,नेपाल। शनिवार की दोपहर पुलिस ने 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार किए गए लोगों में कोटहीमाई ग्रामीण नगर पालिका-5 के 27 वर्षीय मुकेश चौधरी, उसी ग्रामीण नगर पालिका-6 के 32 वर्षीय मनोहर चौधरी और उसी ग्रामीण नगर पालिका-3 के 35 वर्षीय शैलेश कुमार पांडे शामिल हैं।
21 अगस्त को लड़की के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस कार्यालय मझगांवा की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस इस संबंध में आवश्यक जांच कर रही है।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !



