गोरखपुर संवाददाता जितेंद्र यादव की रिपोर्ट
गोरखपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रपत्र के अनुपालन में दिनांक 14/09/2024 आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर तेज प्रताप तिवारी के कुशल निर्देशन में एवं अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत सिद्धार्थ सिंह की अध्यक्षता में आज समस्त मजिस्ट्रेट के साथ एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है।
उक्त बैठक में सिद्धार्थ सिंह अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी के साथ ही साथ अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा समस्त मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।
नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त मजिस्ट्रेटगण को निर्देशित किया गया कि लघु आपराधिक वाद, शमनीय वाद व एन०आई०एक्ट के मामलों को उक्त लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में संदर्भित करते हुए निस्तारित करें।
यह जानकारी विकास सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा दी गई।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



