वरिष्ठ संपादक डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट



परतावल, महाराजगंज। महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लाक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बैजौली में अज्ञात चोरों द्वारा 26 जनवरी 2025 के रात्रि में विद्यालय के किचन का कुंडी तोड़कर चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
बताते चलें प्रधानाध्यापक अतिकुर रहमान द्वारा श्याम देवरवा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का मांग किया। प्रधानाध्यापक द्वारा तहरीर में बताया गया कि चोरों ने उनके स्कूल से प्लेट 90 अदद, गिलास 92 पीस, गैस सिलेंडर दो पीस, गैस चूल्हा एक पीस, अभरा 2 पीस, परात 5 पीस, देग 4पीस, ड्रम स्टील 2 पीस, स्टील बाल्टी दो अदद, कढ़ाई बड़ा एक पीस, जग चार पीस, पलटा दो पीस, छनोटा 1पीस, फ्राईपेन एक पीस चुरा लिया।
थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !



