रायबरेली संवाददाता संदीप मिश्रा की रिपोर्ट
रायबरेली। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने मलिकमऊ में ध्वजारोहण करते हुए अमर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूनम सिंह फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्रांतिकारियों की वेशभूषा पहनकर आये स्कूली बच्चों को फूल माला पहनाई। इसके बाद शहीद शैलेन्द्र प्रताप सिंह की माँ सीता सिंह को पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। पूनम सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज हमारी आजादी का दिन। आज के दिन ही हमने अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होकर एक आजाद भारत में प्रवेश किया था। इस आजादी को हमने हमारे लाखों क्रांतिकारियों की बदौलत हासिल किया था। आज उन्हीं को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज उन सभी की शहादत को हमारा सलाम है। हमारे देश की एकता व अखंडता के लिए हमें हर कीमत अदा करनी चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि हम हमारे शहीद क्रांतिकारियों के बलिदान को सार्थक करें। उन्होंने धर्म, क्षेत्र, जाति की बात पर आपस में न लड़कर एक मजबूत भारत का निर्माण करने की सभी से अपील की।
इस मौके पर पूर्व सभासद धर्मेन्द्र द्विवेदी, जेपी श्रीवास्तव, सभासद रोहित पांडेय, अनुराग दरियाबादी, सीपी मिश्रा, राहुल वाजपेयी, डीडी जायसवाल, अभिषेक चौधरी, संदीप पाठक, अरविंद केवट, राजकुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



