spot_img
Homeप्रदेशशिक्षक के दरिया दिली के हुए लोग कायल

शिक्षक के दरिया दिली के हुए लोग कायल

सन्दीप मिश्रा की रिपोर्ट

रायबरेली। सलोन के एक शिक्षक नेता द्वारा  विकलांग/विधवा महिला को निजी खर्चे से विकलांग उपकरण उपलब्ध कराया जिसे पाकर उस निर्धन महिला का चेहरा खिल उठाl व आंखों में आंसू भर आएl निर्धन विकलांग महिला ने शिक्षक को ढेरों आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेशीय  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री एवं बे वली प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राम जी सरोज द्वारा तहसील रोड के पीछे शारीरिक विकलांग , विधवा महिला नूरजहां पत्नी निसार जो चल फिर पाने में असमर्थ थी, को वकार अपने निजी खर्च से उपलब्ध कराया ।जिससे  उसके सहारे चलने फिरने में मदद मिलेगी। एवं फिर से वह महिला वाकर के सहारे चलेगी । वाकर पाकर निर्धन महिला के आंखों में आंसू आ गए, एवं शिक्षक नेता को ढेरों आशीर्वाद दिया। शिक्षक नेता के इस कार्य पर क्षेत्रीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। इस मौके पर पूर्व सभासद इसरार हैदर, मोहम्मद फहद खान, भी उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!