spot_img
Homeप्रदेशCM योगी का फैसला पत्रकारों की होगी सुरक्षा

CM योगी का फैसला पत्रकारों की होगी सुरक्षा

क्राइम मुखबिर संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट


पत्रकारों की सुरक्षा और उनके परिवारजनों पर फर्जी मुकदमों पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने जारी किए सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों को पत्र दो दिन में माँगा जवाब

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के द्वारा प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके परिवारजनों पर फर्जी मुकदमे को लेकर एक नोटिस जारी करते हुए सभी पुलिस आयुक्त से जानकारी दो दिन के भीतर मांगी गई है जिसमें यह पूछा गया है कि पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारियों के द्वारा उनके साथ शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार किए जाते हैं या नहीं पत्रकारों के द्वारा बताए गए जनता के समस्याओं का अधिकारी निस्तारण करते हैं या नहीं करते हैं पत्रकारों की जीवन भय के दृष्टिगत उनकी उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं शिष्टाचार व्यवहार के बारे में जानकारी ली गई है, तथा पत्रकारों व उनके परिवार जनों के विरुद्ध मिथ्या तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत नहीं किए जाने चाहिए जिसके लिए निर्देशित किया गया है साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों को भी इसमें शामिल किया गया है जिसमें ईमेल के माध्यम से दो दिन में मुख्यालय को सूचित करने को कहा गया है जो योगी सरकार के द्वारा लिया गया यह फैसला, भविष्य में पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगा ऐसा कई पत्रकार संगठनों का कहना है।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!