spot_img
HomeUncategorizedमैसर्स कोजी इवेंट के टेंट हाउस की गोदाम में लगी आग

मैसर्स कोजी इवेंट के टेंट हाउस की गोदाम में लगी आग

अवधेश पांडेय उप संपादक गोरखपुर —- थाना शाहपुर के अन्तर्गत शिवपुर शहबाजगंज सेक्टर 03 लेन 8 व 10 में टेन्ट हाउस के गोदाम में लगी आग।यह टेन्ट हाउस “मैसर्स कोजी इवेन्ट” के नाम से संचालित है।सीएफओ गोरखपुर जसवीर सिंह के पर्यवेक्षण में तथा अग्निशमन अधिकारी शान्तनु कुमार यादव के नेतृत्व में फायर सर्विस गोरखपुर की 05 गाड़ियों की मदद से लगभग 02 घंटे में आग को पूर्ण रूप से बूक्षा दिया गया। घटनास्थल के बगल एक और तीन मंजिले भवन में टेन्ट हाउस का गोदाम था जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। फायर सर्विस गोरखपुर की तत्परता व सूझबूझ के कारण,आग को यथाशीघ्र नियंत्रण कर लेने से आसपास के आवासीय घरों में फैलने से रोक लिया गया,इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुआ तथा स्थानीय लोगों द्वारा फायर सर्विस गोरखपुर का भूरि-भूरि प्रशंसा किया गया।इस अग्निकांड में फायर सर्विस गोरखपुर के सरोज कुमार सिंह, सत्यवान सिंह, आशीष नन्दन, अभिषेक सिंह, राजकुमार यादव, अभिलाष सिंह, राकेश कुमार मद्धेशिया, मुकेश यादव, जितेन्द्र कुमार, धन्नजय तिवारी, शाम्भू सिंह, जयराम गौड़, हीरामणि, राजकुमार यादव व राहुल कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

अवधेश पांडेय उप संपादक गोरखपुर

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!