spot_img
HomeUncategorizedदिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित सामग्री ने बटोरी सराहना

दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित सामग्री ने बटोरी सराहना

रिपोर्टर सन्दीप मिश्रा रायबरेली ——- ब्लाक कार्यालय अमावां में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने की। कार्यक्रम में ए डी ओ राजन सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंजू यादव, आशीष स्वास्थ्य विभाग से करुणा शंकर मिश्र बेसिक शिक्षा विभाग से विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं पूर्व प्रधानों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विकास विभाग युवा कल्याण विभाग पंचायत राज विभाग शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने अपनी अपनी स्टाल लगाकर समन्धित विभाग से समन्धित योजनाओं पर प्रकाश ड़ालते हुए अपनी अपनी उपलब्धयों से अवगत कराया। बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा इकाई द्वारा लगाई गई स्टाल आकर्षण का केंद्र रही व विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव की डॉक्यूमेंट्री ने खूब प्रसंशा बटोरी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि निष्ठा से काम करने वाला व्यक्ति अपने जीवन का हीरो होता है। समेकित शिक्षा की स्टाल में दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित सामग्री व शिक्षण सामग्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

रिपोर्टर संदीप मिश्रा रायबरेली

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!