spot_img
HomeUncategorizedदो बच्चो की मां प्रेमी संग लापता

दो बच्चो की मां प्रेमी संग लापता

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली के जगतपुर खैरानी पहाड़गढ़ में एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ दो बच्चों को लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति जितेंद्र कुमार राजस्थान में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जितेंद्र को जब पता चला कि उसकी पत्नी रीता देवी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं, तो उसने फोन पर पत्नी से इस बारे में पूछा। रीता ने न केवल बात करने से इनकार किया बल्कि गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि उसका प्रेमी बहुत दबंग है। अगले ही दिन रीता अपने प्रेमी के साथ दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़ गई। जितेंद्र को यह जानकारी उसकी मां से फोन पर मिली। इसके बाद जितेंद्र राजस्थान से अपने घर पहुंचा और न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!