spot_img
HomeUncategorizedम्यांमार सीमा पर भारतीय सैन्य कार्रवाई में 10 उग्रवादी ढेर

म्यांमार सीमा पर भारतीय सैन्य कार्रवाई में 10 उग्रवादी ढेर



नेपार,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
15/05/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय सेना ने बुधवार रात मणिपुर के चंदेल ज़िले में असम राइफल्स की एक यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों को मार गिराने की जानकारी दी है।

भारतीय सेना की ईस्टर्न कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत-म्यांमार सीमा के चंदेल ज़िले में न्यू समताल गांव के पास सशस्त्र उग्रवादियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना के आधार पर 14 मई को असम राइफल्स की यूनिट ने एक अभियान शुरू किया।”

अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना पर गोलीबारी की, और जवाबी कार्रवाई में 10 उग्रवादी मारे गए, ऐसा पूर्वी कमान ने बताया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। सेना ने यह भी बताया कि अभियान अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!