संदीप मिश्रा रायबरेली —-ओ पी एस डी कान्वेंट स्कूल गोसाईगंज चिचोली जगतपुर स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया । मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस मौके पर बच्चों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसकी सभी अभिभावकों शिक्षकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। भीषण गर्मी के बावजूद बच्चों एवं अभिभावकों ने देर शाम तक स्कूल के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर साहू चौपाल के जिला अध्यक्ष के०के० साहू ने कहा की अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में वार्षिक उत्सव इसलिए मनाया जाता है। जिससे की स्कूल शिक्षा और उसका विकास सबके सामने आ सके। उन्होंने कहा की आज ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की स्कूल खुलवाना और उसे संचलित करना, समाज को शिक्षित करने का जो संकल्प लिया है उससे स्कूल प्रबंधक और पूरा स्कूल प्रशासन बधाई का पात्र है। विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर संजीव साहू ने कहा कि बच्चों के विकास के बारे में जानकारी के लिए सबसे अच्छा रास्ता है कि स्कूल वार्षिक उत्सव का आयोजन कर अभिवावको से भी संपर्क स्थापित कर हो जाता है।कार्यक्रम की अध्यछता कर रहे साहू चौपाल के संरक्षक रामशरण साहू ने स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की,विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश साहू ने कहा कि उनके पिता की इच्छा थी कि जहां पर वह पैदा हुए हैं वहां पर शिक्षा का निम्न स्तर था और इसको बढ़ाने के लिए वह संकल्पित थे। जिसको देखते हुए इस स्कूल की स्थापना की गई। इस मौके पर स्कूल के व्यवस्थापक नेतराम साहू, जिला महासचिव संजीव साहू नगर अध्यक्ष अमित साहू उपाध्यक्ष महेश साहू उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू , अमावा अध्यक्ष शुभम साहू,ने भी अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के बच्चों को पुरस्कार और सम्मान दिया गया वहीं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
ओ पी एस डी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह
RELATED ARTICLES



