
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगागंज में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत के मामले में, पत्नी पर हत्या का आरोप पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर किया हंगामा सीओ सिटी ने परिजनों को समझा बूझकर मुकदमा दर्ज करने और कार्यवाही किए जाने की कही बात
आपको बता दे कि आज दिनांक 29 मई 2025 दिन गुरुवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरा बाजार में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया मामले की जानकारी पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी अमित सिंह में मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए कहा गया और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया दरशल गुरुवार को ही सुबह हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगागंज में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव तालाब के पास पाया गया था।जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने हरचंदपुर थाने की पुलिस को शिकायती पत्र दिया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था जिस पर मृतक के परिजनों ने घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप है।



