spot_img
HomeUncategorizedसर्वेश्वरी जीवन दायिनी सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ...

सर्वेश्वरी जीवन दायिनी सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

समय-समय पर आँखों की जाँच और देखभाल करना जरूरी – रमाकांत मिश्र

गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य – अभिषेक

शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने कराई आंखों की मुफ्त जांच

अवधेश पांडेय (उप संपादक) “क्राइम मुखबिर” गोरखपुर

बड़हलगंज- विकास खंड के महादेव चौक डेरवा स्थित सर्वेश्वरी जीवन दायिनी सेवा संस्थान पर निःशुक्ल नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डॉक्टरों ने करीब 100 मरीजों के आंखों की मुफ्त जांच कर परामर्श दिया।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन सर्वेश्वरी जीवन दायिनी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। इसके बाद नेत्र विशेषज्ञों ने आधुनिक ए आर मशीन व अन्य उपकरणों के जरिए मरीजों के आंखों की जांच की। जाँच के बाद मरीजों ने विशेषज्ञों ने मुफ्त परामर्श प्राप्त किया।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने कहा कि नेत्र हमारे शरीर के अमूल्य अंगों में से एक है, समय समय पर इसकी भी जांच और देखभाल आवश्यक होता है।
आयोजन समिति में मुख्य रूप से अभिषेक मिश्र और सौरभ मिश्र यूथ ब्रिगेड के सदस्यगण मौजूद रहे।
इस दौरान छोटू पाल, जयराम यादव,श्रीराम यादव,सूरज यादव,अमन यादव, दीपक यादव,नितेश यादव,हीरालाल निषाद समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!