
दबिश के दौरान कुल 65 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर – अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार के आदेश के अनुपालन मे आज दिनांक 30.05.2025 को ज़िला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश के क्रम में आबकारी निरीक्षक सेक्टर -2 श्याम कुमार गुप्ता एवं प्रवर्तन 1व प्रवर्तन2 से आबकारी निरीक्षक शंकर लाल,आबकारी निरीक्षक अरविंद गुप्ता की टीम द्वारा राजघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चकरा अव्वल थाना गीडा के बारिया टोला व बहरामपुर में दबिश दी गई तथा दबिश के दौरान कुल 65 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए सुसंगत धाराओ में कुल 01अभियोग पंजीकृत किया गया।



