spot_img
HomeUncategorizedभारतीय सेना ने नेपाली सेना को 6 लाइट स्ट्राइक वाहन भेंट कर...

भारतीय सेना ने नेपाली सेना को 6 लाइट स्ट्राइक वाहन भेंट कर साझा किया भाईचारे का संदेश

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
01/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

नेपाल-भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर भारतीय सेना ने नेपाली सेना को 6 अत्याधुनिक लाइट स्ट्राइक वाहन भेंट किए।

यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की देखरेख में सम्पन्न हुआ, जिसने पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सम्मानजनक रूप से संपन्न कराया।

भारतीय सेना की ओर से गोरखा भर्ती डिपो, गोरखपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल बोरलोंगकी बे ने इस ऐतिहासिक सौंपने की प्रक्रिया में नेतृत्व किया। वहीं, नेपाली सेना का प्रतिनिधित्व मेजर सुमित राज मल्ला ने किया, जो इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में एसएसबी की 22वीं वाहिनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें सहायक कमांडेंट सी. विवेक, इंस्पेक्टर जीडी सुमित कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडे और सीटी जीडी पंकज यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने न केवल सहयोग और सेवा की भावना प्रदर्शित की, बल्कि भाईचारे और क्षेत्रीय शांति की दिशा में एकजुटता का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नेपाली सेना के अधिकारी भेंट किए गए वाहनों के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!