spot_img
HomeUncategorizedभारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी, दो की मौतें

भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी, दो की मौतें

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
01/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – पड़ोसी देश भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

सुत्रो के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। देशभर में 3,578 सक्रिय मामलों का इलाज चल रहा है, जबकि 1,818 लोग ठीक हो चुके हैं।

26 मई को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 राज्यों में कुल 1,09 सक्रिय कोविड-19 मामलों का डेटा जारी किया था।

पिछले 6 दिनों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या तीन गुना बढ़कर 3,578 हो गई है। इससे पहले 15 राज्यों में कोविड-19 के मामले सामने आए थे। हालांकि, ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिन राज्यों में कोविड-19 फैल चुका है, उनकी संख्या 26 हो गई है।

केरल में सबसे ज्यादा संक्रमित

ताजा आंकड़ों के अनुसार, केरल में 64 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 1,400 तक पहुंच गई है। इसी तरह, भारतीय सुत्रो के अनुसार महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 लोगों का इलाज चल रहा है। अधिकांश संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में कोरोना से ठीक हो चुके हैं। दो संक्रमित लोगों की मौत सुत्रो के अनुसार, कोरोना संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। केरल में 63 वर्षीय व्यक्ति और कर्नाटक में 24 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। दोनों मृतक अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!