spot_img
HomeUncategorizedभारत के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून की तबाही: पिछले 24 घंटों में...

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून की तबाही: पिछले 24 घंटों में कम से कम 32 लोगों की मौत

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
01/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में लगातार भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 32 लोगों की जान चली गई है।

सुत्रो के अनुसार, पिछले शनिवार को दक्षिण भारत में प्रवेश करने वाले मानसून ने पड़ोसी बांग्लादेश और मेघालय के उत्तरी क्षेत्रों में पहुंचते ही पिछले 24 घंटों में जान-माल का भारी नुकसान किया है।

असम राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण पिछले 24 घंटों में असम में 8 लोगों की मौत हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गोलाघाट जिले में बाढ़ में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई, लखीमपुर जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और कामरूप जिले में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई, सुत्रो ने बताया।

भूस्खलन में कामरूप के दो और लोग घायल हो गए हैं। भारी बारिश के कारण धेमाजी, दक्षिण सलमारा, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, दरांग, नागांव, कार्बी आंगलोंग, कामरूप, बिश्वनाथ, तिनसुकिया और कार्बी आंगलोंग पश्चिम सहित 12 जिलों के 175 गांवों के 58,091 लोग प्रभावित हुए हैं।

लगभग 792 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ग्रस्त हो गयी है। 194 पशुधन बह गए हैं। बाढ़ से 75,918 पशुधन प्रभावित हुए हैं।

लगभग 7,000 प्रभावित स्थानीय लोग जिला प्रशासन द्वारा स्थापित अस्थायी राहत एवं बचाव शिविरों में शरण ले रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में बाढ़ से 22 सड़क नेटवर्क, एक पुल, सात बांध, सिंचाई नहरें, स्कूल भवन और आंगनवाड़ी केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने सभी राज्य प्रशासनों और अधिकारियों को इन राज्यों में हाई अलर्ट अपनाने की चेतावनी जारी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!