spot_img
HomeUncategorizedजिला पुस्तकालय के सामने बड़े मंगल पर भंडारा संपन्न

जिला पुस्तकालय के सामने बड़े मंगल पर भंडारा संपन्न

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली के जिला पुस्तकालय के सामने बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पीयूष ने हनुमान जी की पूजा और भोग अर्पण से कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।भंडारा कराके हनुमान जी का आशीर्वाद लेने का एक अच्छा तरीका है।भंडारा एक ऐसा आयोजन है जहाँ समुदाय के लोग मिलकर भोजन बनाते हैं और बांटते हैं और यह हनुमान जी को समर्पित होता है भंडारा करने से हनुमान जी की कृपा मिलती है और लोगों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है,
आयोजनकर्ताओं के अनुसार यह धार्मिक आयोजन कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। बड़ा मंगल होने के कारण लोगों में विशेष उत्साह दिखा।युवा समाजसेवी आशीष पाठक राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा मंच ने बताया कि बड़े मंगल का भंडारा शहर में सौहार्द का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हनुमान जी को समर्पित है। यह सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की भंडारे में श्रद्धालुओं को चना लड्डू आम शरबत और ठंडे पानी का प्रसाद दिया गया। साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम संयोजक अखिलेश द्विवेदी ने सभी भक्तों को आदर सम्मान के साथ प्रसाद ग्रहण कराया इस मौके पर कृष्ण कुमार मनीष चौरसिया विनय द्विवेदी राकेश गुप्ता विनय त्रिवेदी(दुर्गेश मेडिकल) कृपाल पाठक ओम प्रकाश अवस्थी प्रिंस त्रिपाठी सनी मोदनवाल सहित इस्ट मित्रों ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!