spot_img
HomeUncategorizedभाजपा नेत्री एवम समाजसेवी रेनू सिंह के नेतृत्व में गौसेवा और वृक्षारोपण...

भाजपा नेत्री एवम समाजसेवी रेनू सिंह के नेतृत्व में गौसेवा और वृक्षारोपण कर समाजसेवियों ने मनाया प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महन्त योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद रायबरेली के विकास खण्ड राही में संचालित गोवंश आश्रय स्थल लोधवारी में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को विविध सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने हरा चारा, गुड़, चना, लईया, फल- तरबूज, केला, शाक-सब्जियों खिला कर गो सेवा का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जनपद रायबरेली के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (पशुधन विकास) डा० अनुपम चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी राही डा० राजेन्द्र कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी डा० बृजेन्द्र नारायण, गौशाला (पी०एम०यू०) प्रभारी डा० पंकज गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी सुश्री गौरी राठौड़, ग्राम प्रधान (लोधवारी) श्रीमती केवला देवी, ग्राम विकास अधिकारीवी(लोधवारी) श्रीमती पूर्णिमा सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह बिसेन, समाजसेवी सुश्री तमन्ना आफरीन, भाजपा नेता श्रीमती रेणु सिंह, वन स्टॉप सेन्टर की प्रबन्धक सुश्री आस्था, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, परामर्शदाता श्रीमती
श्रद्धा सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती वन्दना कश्यप, समाजसेवी सुश्री सिमरन खान, समाजसेवी श्रीमती रेखा सिंह, आदि उपस्थित थे। पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोवंश आश्रय स्थल परिसर
से सम्बद्ध गोचर / चारागाह भूमि पर जामुन, आंवला, पीपल, नीम, अमरूद आदि वृक्षों का
वृक्षारोपण किया गया। मा० योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं पर्यावरण दिवस के अवसर
पर गो सेवा कार्य हेतु उपस्थित सभी विविध सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, भाजपा
नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने गो संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा इस अवसर
विश्व हिन्दु महासंघ के सूरज सिंह बिसेन ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपने जन्म
दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य पुनीत अवसरों पर गो सेवा एवं संवर्धन कार्य तथा पर्यावरण
की रक्षा हेतु वृक्षारोपण किये जाने के लिये निवेदन किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों
ने प्रदेश को भय मुक्त, अपराध मुक्त, गो संरक्षण व सनातन धर्म की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री
जी के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उनके स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!