
नेपाल,भारत सिमा संवादददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
08/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – हैदराबाद में एक नेपाली युवक को अपनी गर्भवती प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सुत्रो के अनुसार, युवक पर अपनी गर्भवती प्रेमिका 33 वर्षीय तारा बोहरा की हत्या का आरोप है, जो उसके साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद प्रेमिका का शव एक बैग में मिला और उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था ।
हैदराबाद पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल होने के आरोप में 30 वर्षीय नेपाली नागरिक विजय टोप्पा उर्फ विल्सन को गिरफ्तार किया गया है। बोहरा का शव 4 जून को हैदराबाद के बचुपल्ली में एक रिहायशी इलाके में फेंके गए सामान के अंदर मिला था।
विजय एक स्थानीय रेस्तरां में शेफ के तौर पर काम करता है। वह तारा के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि फेसबुक के जरिए मिलने के बाद दोनों में प्यार हो गया था।
तारा शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। हालांकि, वह 15 अप्रैल को हैदराबाद आई और विजय के साथ बौरामपेट में किराए के मकान में रहने लगी।
पुलिस का कहना है कि 23 मई को प्रेग्नेंसी को लेकर हुए विवाद के दौरान विजय ने नायलॉन बैग की रस्सी से तारा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। स्थानीय चौकीदार ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पांच विशेष टीमें बनाई थीं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विजय को मेडचल जिले से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपने शुरुआती बयान में अपना अपराध कबूल कर लिया है।



