
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
09/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के मुंबई के ठाणे जिले में मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से 10 यात्री गिर गए.
चलती ट्रेन से एक यात्री के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए.
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि सोमवार सुबह 9:20 बजे कसारा-एएसएमटी के बीच फास्ट लोकल ट्रेन से यात्री गिर गए ।
लोकल ट्रेन के गार्ड के हवाले से उन्होंने बताया, “यात्री ठाणे में मुंब्रा और दिवा के बीच लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”।
सीपीआरओ स्वप्निल के मुताबिक, यह हादसा मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच डाउन/फास्ट लाइन पर हुआ ।
उनके मुताबिक, एक ट्रेन कसारा और दूसरी सीएसएमटी की ओर जा रही थी. दोनों ट्रेनों के कुछ यात्री फुटबोर्ड पर खड़े थे. जब दोनों ट्रेनें क्रॉस हुईं, तो यात्री एक-दूसरे से टकरा गए और ट्रेन से गिर गए।
सीपीआरओ ने स्पष्ट किया है कि यह टक्कर नहीं थी, बल्कि यह दुर्घटना तब हुई जब विपरीत दिशा में जा रही दो ट्रेनों के फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्री आपस में उलझ गए।
उन्होंने कहा, “आमतौर पर दो ट्रेनों के बीच 1.5 से 2 मीटर की दूरी होती है, लेकिन जब ट्रेन मुड़ती है, तो वह थोड़ा झुक जाती है। इस झुकाव के कारण दुर्घटना हो सकती है।”



