
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
09/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय वायुसेना शनिवार से राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बड़े पैमाने पर अभ्यास कर रही है।
सुत्रो के अनुसार, इस दो दिवसीय अभ्यास के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वायुसेना का यह नियमित अभ्यास है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाला यह हवाई अभ्यास रविवार रात 9:30 बजे ही समाप्त हो जाएगा।
इस दौरान निर्धारित क्षेत्र के ऊपर हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 जैसे उन्नत लड़ाकू विमान शामिल हैं। जिसमें निगरानी प्लेटफॉर्म और अन्य सहायक प्रणालियां भी शामिल हैं।
भारतीय वायुसेना पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह अभ्यास कर रही है।



