
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। जनपद में गर्मी बढ़ने के बीच हो रही बिजली की अघोषित कटौती से आम उपभोक्ताओं को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाको में हो रही अंधाधुंध बिजली कटाैती से हाहाकार मचा हुआ है। दिन-रात बिजली न आने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बिजली कटौती से लोगों में विद्युत निगम के लिए नाराजगी देखी जा रही है। विद्युत निगम द्वारा गर्मियों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन निगम के।यह दावे हवा-हवाई हो गए। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में अघोषित बिजली कटौती से हर जनमानस परेशान है। दिन हो या रात लाइट गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ता निगम के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की गुहार लगा रह हैं, लेकिन शहर में बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल होता जा रहा है। शहर के राणा नगर पर पिछले एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी है। कुछ ऐसा ही हाल तिलिया कोट पावर हाउस और प्रगतिपुरम पावर हाउस से जुड़े इलाके भी हैं के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से उपभोक्ताओं में निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। यहाँ तक कि जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की इस व्यवस्था को बनाये रखने की है वह भी सीयूजी फोन नही उठाते।



