spot_img
HomeUncategorizedयातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर कसी नकेल

यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर कसी नकेल

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को रायबरेली यातायात पुलिस ने अयोध्या रायबरेली मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह सेंगर ने किया।

अभियान के दौरान मिल एरिया थाना क्षेत्र में सड़कों के किनारे खड़े भारी वाहनों-विशेषकर ट्रकों पर सख्त कार्रवाई की गई। ये ट्रक फैक्ट्रियों के बाहर अवैध रूप से खड़े थे, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था बल्कि गंभीर सड़क हादसों की भी आशंका बनी हुई थी। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रकों को हटवाया और संबंधित फैक्ट्री मालिकों को कड़ी चेतावनी दी कि

भविष्य में ऐसे वाहन यदि सड़क किनारे खड़े पाए गए, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी इंद्रपाल सिंह सेंगर ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। ट्रैफिक नियमों का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है। यह न सिर्फ आपकी बल्कि दूसरों की जान की भी हिफाजत करता है।”

इस चेकिंग अभियान से न केवल क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला, बल्कि आमजन के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरूकता भी बढ़ी। कई वाहन चालकों ने मौके पर दस्तावेजों की जांच कराई और आगे से नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यातायात पुलिस की इस मुहिम ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया है कि अब लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर शिथिलता नहीं बरती जाएगी। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता बनाते हुए आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!