
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
14/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान दुर्घटना स्थल पर शनिवार को एक और शव मिला।
बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से मलबा हटाते समय विमान की पूंछ में एक शव फंसा हुआ मिला।
पोस्टमार्टम के बाद शव की पुष्टि एयर होस्टेस के रूप में हुई। इस बीच, दुर्घटना में मरने वालों की डीएनए जांच जारी है। मृतकों के परिजन सिविल अस्पताल के बाहर एकत्र हुए हैं।
अस्पताल ने अब तक 270 से अधिक शवों का पोस्टमार्ट किया है।
इसके अलावा, 230 लोगों की डीएनए सैंपलिंग भी की गई है। शवों की पहचान कर ली गई है ।
अब तक दुर्घटना में 275 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विमान में चालक दल और यात्रियों सहित 242 लोग सवार थे। इनमें से केवल एक ही जीवित बचा है।
बीजे मेडिकल छात्रावास में 34 लोगों की मौत हुई है। इनमें से पांच डॉक्टर और 31 अन्य कर्मचारी थे।
शनिवार को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला यह विमान दो मिनट के भीतर ही एक छात्रावास की इमारत से टकरा गया।



