spot_img
HomeUncategorizedकरंट से जानवरों की मौत,

करंट से जानवरों की मौत,

सन्दीप मिश्रा

लटकते तार बन रहे खतरा,
बिजली विभाग की लापरवाही से चिंताखेड़ा गांव में फैला डर

रायबरेली – सरेनी ब्लॉक के अंतर्गत चिंताखेड़ा गांव में आम की बाग के बीचों-बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन जानलेवा बन चुकी है। बिजली के तार जमीन को छू रहे हैं जिससे अब तक दो नीलगायों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों और बाग मालिकों में भय का माहौल है।

लोगों का कहना है कि आम के बाग में बच्चों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। शिकायत करने पर SDO ने समाधान का आश्वासन दिया है और जेई को निर्देशित किया, लेकिन जेई का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग को सूचना दी गई, लेकिन टाल-मटोल रवैया अपनाया जा रहा है। अब बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि समय रहते तारों की मरम्मत कर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!