
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में कर्मचारियों के वेतन को लेकर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर से मुलाकात की जिसमें पालिका अध्यक्ष संघ ने को आश्वासन दिया कि कल तक संविदा,नियमित कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में पहुंच जाएगा तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भी मानदेय 3 से 4 दिन मे उनके खाते में डाल दिया जायेगा और अध्यक्ष द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि आगे से कोशिश की जायेगी की कर्मचारियों का वेतन समय से उनके खाते में पहुंचे। इस मौके पर
प्रदेश मंत्री हरि शंकर, जिला महासचिव चंदन वाल्मीकि,संगठन मंत्री रंजीत, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, अशोक कुमार,गणेश उर्फ राजा, जिशान, अरुण, मनीष नगर अध्यक्ष श्याम उर्फ पुल्लू सहित संघ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



