spot_img
HomeUncategorizedपनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह का पोस्ट हुआ वायरल

पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह का पोस्ट हुआ वायरल

“आज लखनऊ जाते समय गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पहली बार…
शानदार अनुभव, आधुनिक एक्सप्रेस-वे।” : ज्ञानेंद्र सिंह (सोशल मीडिया पोस्ट)

आपको बता दें कि दिनांक 22 जून 2025 को लखनऊ जाते समय गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अपनी गाड़ी रोककर एक्सप्रेसवे पर टहलते दिखाई दिए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो एवं वीडियो। आपको बता दें कि दिनांक 20 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया।

अपने मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव के माध्यम से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के चालू होने से अब न केवल आजमगढ़ और गोरखपुर के बीच यात्रा करने में समय कम लगेगा बल्कि परिवहन और व्यापार में तेजी आएगी। अवश्य ही ये उत्तर प्रदेश के विकास में अनोखा व महत्वपूर्ण योगदान देगी।

वहीं विधायक ने गोरखपुर को एक और पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार जताया और प्रदेश वासियों को बधाई भी दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!