spot_img
HomeUncategorizedलेखपाल की पत्नी को समाधान दिवस पर मिला सीओ का भरोसा,जागी न्याय...

लेखपाल की पत्नी को समाधान दिवस पर मिला सीओ का भरोसा,जागी न्याय की उम्मीद

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। लेखपाल पति कर रहा है दूसरी शादी इस की शिकायत लेकर आज समाधान दिवस पर लेखपाल की पत्नी अपना शिकायत पत्र लेकर डलमऊ तहसील पहुंची। बताते चले की समाधान दिवस पर आज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर अध्यक्षता में थी। लेखपाल की पत्नी विजय लक्ष्मी वर्मा की शिकायत थी कि उसका लेखपाल पति पंकज वर्मा निवासी जंगली मजरे चक मलिक भीटी थाना डलमऊ अपनी दूसरी शादी रायबरेली के ही सताव निवासी एक महिला के साथ करने की कोशिश में लगा है । जबकि विजय लक्ष्मी खुद उसके कानूनन और हिंदू धर्म के अनुसार लेखपाल पंकज वर्मा की पहली पत्नी है और समाज और कानून को धोखा देकर पंकज वर्मा दूसरी शादी करने की फिराक में है । विजय लक्ष्मी ने बताया कि उसने खुद सताव में महिला के घर और गांव जाकर पता किया है। खुद गांव घर वालों से भी बात की और बताया कि वह लेखपाल की पहली पत्नी है। समाधान दिवस पर तमाम जगहों से ठोकर खाने के बाद विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस मामले को क्षेत्राधिकार डलमऊ में गंभीरता से लिया है और दो रोज के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!