spot_img
HomeUncategorizedधनगढ़ी में पिस्तौल के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

धनगढ़ी में पिस्तौल के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
23/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाली पुलिस ने कैलाली जिला के नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से पिस्तौल के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि अस्थाई पुलिस चौकी जुगेदा और जिला पुलिस कार्यालय के अपराध जांच समूह की टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे धनगढ़ी उपमहानगरीय नगर-12 के पत्रीघाट स्थित नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से पिस्तौल के साथ दो भारतीयों को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में भारत के उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के बेलावारसी निवासी 24 वर्षीय सौरभ सिंह और 20 वर्षीय बिपिन कुमार शामिल हैं।

उनके अनुसार पिस्तौल में प्रयुक्त एक राउंड गोली भी बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!