spot_img
HomeUncategorizedबंजर जमीन पर अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने कराया कब्जा मुक्त

बंजर जमीन पर अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने कराया कब्जा मुक्त

सन्दीप मिश्रा

ग्राम प्रधान की दोहरी राजनीति पर लोगों ने उठाया सवाल

रायबरेली डलमऊ क्षेत्र के धमधमा ग्राम सभा की बंजर भूमि पर सल्तनत बानो के द्वारा टीन सेट लगाकर कब्जा कर लिया गया था जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी के द्वारा तहसील दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से की गई थी जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने निर्देशित किया था कि अवैध कब्जे को तुरन्त कब्जा मुक्त कराया जाए वहीं आज सोमवार को डलमऊ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल मनोज पाल की मौजूदगी में गदागंज पुलिस टीम ने कब्जा मुक्त करा दिया लेकिन ग्राम प्रधान की एकतरफा कार्यवाही से लोगों में ग्राम प्रधान पे सवाल उठाए जा रहे की क्या ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी को सिर्फ और सिर्फ एक बेवा और गरीब महिला का ही कब्जा दिख रहा था क्योंकि धमधमा ग्राम सभा में बंजर भूमि गाटा संख्या 40 ,65,316,322,67 व 18 नंबर तालाब पे ग्राम प्रधान के रिश्तेदार व अन्य लोगों के द्वारा भी बीस कीमती जमीन पे अवैध रूप से कब्जा किया गया है और उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई वही बात करे तो सल्तनत बानो जो एक बेवा और गरीब महिला है जो किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करती है

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!