spot_img
HomeUncategorizedकराटे बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 35 खिलाड़ियों का सम्मानदो खिलाड़ियों को...

कराटे बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 35 खिलाड़ियों का सम्मानदो खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। रविवार को आयोजित कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट में रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी के दो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट सोदान से सम्मानित किया गया। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रतीक सिंह और अनुप्रिया मौर्या शामिल हैं। दोनों ही खिलाड़ी रायबरेली मार्शल आर्ट एकैडमी के खिलाड़ी हैं। बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन अकैडमी की दूसरी शाखा सिविल लाइन स्थित महावीर नगर ब्रांच में किया गया जिसमे रायबरेली मार्शल आर्ट एकेडमी के 35 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट के कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट परीक्षा दी । जिसमें किक, पंच, ब्लॉक, कॉम्बिनेशन एवं काता, बसाई, दाई, काता एवं कुमिते , ब्रेकिंग इवेंट एवं लिखित परीक्षा आदि का टेस्ट लिया गया। मुख्य परीक्षक राहुल कुमार पटेल महासचिव जिला कराटे संघ रायबरेली की निगरानी में बेल्ट ग्रेडिंग की गई। सफल खिलाड़ियों को कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला कराटे संघ रायबरेली ने बेल्ट प्रदान किया और कहा कि खेल प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का होना जरूरी है। संस्थापक एवं कोच आशीष जायसवाल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए कराटे सबसे बड़ा हथियार है, जिससे वह स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि कराटे और मार्शल आर्ट में रायबरेली से कई प्रतिभाएं आगे बढ़कर नाम रोशन कर रहे हैं। जिला कराटे संघ महासचिव और एनटीपीसी कोच राहुल कुमार पटेल ने कहा कि कठिन परिश्रम के बाद खिलाड़ियों को अगली बेल्ट दी जाती है, जिसमें बेसिक पंच कि एडवांस सेल्फ डिफेंस फाइट आदि सिखाया जाता है। मौके पर एकेडमी के प्रतिभागी खिलाड़ी अद्विक वर्मा, अद्विक यादव, ओस मिश्रा, तृषा तिवारी, जैनेश प्रताप सिंह, कृतिका सिंह, आदर्श बहादुर सिंह, ध्रुव कुमार, अल्पिका सिंह, मोहम्मद फहीम, खूबैब रज़ा, संबंध कुमार, अन्वी मिश्रा, अनय मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह, विधि शर्मा, लक्ष्य, रुद्रांश पटेल, सत्यार्थ पटेल, यश रावत, अजिंक्य पार्थ, अविरल सिंह, विराट सिंह, आर्यन जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, प्राणवी शुक्ला, अथर्व शर्मा, श्रेया कौशल, रागी सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अविका, अदम्य मिश्रा, देवांश मिश्रा, देवन्या मिश्रा, सागर जायसवाल, शौर्य पाल , शौर्या सिंह, वेदांत प्रजापति, इशानी, अनिका गुप्ता, पार्थ सिंह, प्रत्यक्ष मिश्रा, साकेत यादव, अंशिका तिवारी आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर खिलाड़ियों के अभिभावक अनूप मौर्या, धीरेन्द्र सिंह, किशोरी शरण सिंह, करुण सिंह, मौसम शुक्ला, अविनाश जायसवाल, रमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!