spot_img
HomeUncategorizedईरान पर सैन्य हमले से परमाणु सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

ईरान पर सैन्य हमले से परमाणु सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
26/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – ब्रिक्स समूह, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं, ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है ।

समूह द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, “हम 13 जून से ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं ।

यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है.” ब्रिक्स ने सभी पक्षों से शांतिपूर्ण तरीकों से मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति जारी रखने का भी आह्वान किया ।

ब्रिक्स का यह बयान भारत द्वारा शंघाई सहयोग संगठन के उस बयान से खुद को दूर करने के संदर्भ में आया है, जिसमें ईरान पर हमले के लिए इजरायल की आलोचना की गई थी ।

हालांकि, भारत ने ब्रिक्स के इस बयान से खुद को दूर नहीं किया है. समूह ने शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर किसी भी हमले पर “गंभीर चिंता” भी व्यक्त की है ।

ब्रिक्स ने कहा कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रासंगिक प्रस्तावों का उल्लंघन करेंगे. ब्रिक्स का यह बयान अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरानी परमाणु स्थलों पर हमलों के संदर्भ में आया है ।

ब्रिक्स समूह का गठन मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने किया था ।

समूह का विस्तार होकर इसमें सऊदी अरब, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इंडोनेशिया भी शामिल हो गये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!